Twitter सूचियों का कैसे इस्तेमाल करें
एक सूची Twitter खातों का एक चुनिंदा समूह होती है. आप खुद सूचियाँ बना सकते हैं या अन्य लोगों द्वारा बनाई गई सूचियों की सदस्यता ले सकते हैं. सूची टाइमलाइन में आपको केवल उस सूची में मौजूद खातों के ट्वीट्स की स्ट्रीम दिखाई देगी.
खुद को किसी सूची से कैसे निकालें
अपनी सूची टैब के माध्यम से आप देख सकते हैं कि आप किन सूचियों के एक सदस्य हैं. किसी सूची से अपने आप को निकालने के लिए आपको उस सूची के निर्माता को अवरुद्ध करना होगा.
इसके लिए निर्देश देखें:
इसके लिए निर्देश देखें:
सूची के URL को शेयर करने हेतु उसे खोजने के लिए
- उस सूची पर जाएँ, जिसे आप शेयर करना चाहते हैं.
- अपने ब्राउज़र के पता बार में दिखाए गए URL को कॉपी करें. वह कुछ ऐसा दिखाई देगा: https://twitter.com/username/lists/list_name.
- URL को संदेश में पेस्ट करके उस व्यक्ति को भेजें, जिसके साथ आप सूची को शेयर करना चाहते हैं.
सूची के ट्वीट्स देखने के लिए
- अपनी सूची टैप पर जाएं.
- उस सूची पर क्लिक करें या टैप करें, जिसे आप देखना चाहते हैं.
- आपको उस सूची में शामिल खातों के ट्वीट्स की टाइमलाइन दिखाई देगी.
सूचियों को संपादित करने या मिटाने के लिए
- अपने प्रोफ़ाइल पृष्ठ पर जाएँ.
- सूचियाँ टैब पर क्लिक करें या टैप करें.
- सदस्यता लें टैब में आपको, आपके द्वारा बनाई गई सूचियाँ और जिन लोगों को आप फ़ॉलो करते हैं, उनकी सूचियाँ दिखाई देंगी.
- जिन सूचियों को आपने बनाया है, उनमें से उस सूची पर क्लिक करें या टैप करें, जिसे आप संपादित करना या मिटाना चाहते हैं. अपने सूची विवरण को अपडेट करने के लिए संपादित करें पर क्लिक करें या टैप करें या सूची को पूरी तरह से हटाने के लिए मिटाएँ पर क्लिक करें या टैप करें.
- आप अपनी सूची से लोगों को इस पृष्ठ पर जोड़ या हटा नहीं सकते—आपको ऐसा उन लोगों के प्रोफ़ाइल पृष्ठ पर करना होगा, जिन्हें आप जोड़ना या हटाना चाहते हैं.
अन्य लोगों की सूचियों की सदस्यता लेने/फ़ॉलो करने के लिए
- किसी व्यक्ति की प्रोफ़ाइल देखने के दौरान, सूचियाँ पर क्लिक करें या टैप करें.
- वह सूची चुनें, जिसकी आप सदस्यता लेना चाहते हैं.
- सूची पृष्ठ पर, सूची को फ़ॉलो करने के लिए सदस्यता लें पर क्लिक करें या टैप करें. आप उस सूची में मौजूद अलग-अलग खातों को फ़ॉलो किए बिना सूचियों को फ़ॉलो कर सकते हैं.
किसी सूची की रिपोर्ट करने के लिए
जानें कि अपमानजनक व्यवहार के लिए किसी सूची की रिपोर्ट कैसे करें.