X पर फ़ॉलो करने के बारे में जानकारी

ओवरव्यू
 

मार्च 2019

खातों को फ़ॉलो करके आप आसानी से अपना X फ़ीड बना सकते हैं और अपनी पसंद के विषय और लोगों के बारे में जान सकते हैं. स्पैम और फ़ॉलो संबंधों में हेरफेर को रोकने और साइट की विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के लिए इस बारे में कुछ तकनीकी सीमाएँ लागू कि गई हैं कि आप कितने X खातों को फ़ॉलो कर सकते हैं. ये सीमाएँ आपकी ओर से फ़ॉलो किए जा रहे नए खातों की दर और आपके फ़ॉलोअर्स की संख्या पर आधारित होती हैं. इसके अलावा, क्योंकि X पर फ़ॉलो संबंध स्वभाविक रूप से म्यूचुअल नहीं हैं, इसलिए हमने प्रामाणिक अनुभवों को बढ़ावा देने के लिए फ़ॉलो करने के व्यवहार से संबंधित कुछ नियम बनाए हैं.

तकनीकी फ़ॉलो सीमाएँ क्या हैं?
  • हम उन खातों की संख्या को सीमित नहीं करते हैं, जिन्हें आप फ़ॉलो कर सकते हैं, लेकिन फ़ॉलो करने की गति की कुछ सीमाएँ हैं.
  • प्रत्येक X खाता प्रतिदिन 400 खातों तक को फ़ॉलो कर सकता है. सत्यापित X खाते प्रतिदिन 1,000 खातों तक को फ़ॉलो कर सकते हैं.
  • दैनिक सीमाओं के अलावा, कुछ फ़ॉलो अनुपात हैं, जो आपकी ओर से निश्चित खातों की संख्या को फ़ॉलो करने पर प्रभावी हो जाते हैं.
    • प्रत्येक X खाता अधिकतम 5,000 खातों तक को फ़ॉलो कर सकता है. उस संख्या पर पहुँचने के बाद, आपको और अधिक खातों को फ़ॉलो करने के लिए तब तक प्रतीक्षा करनी पड़ सकती है, जब तक कि आपके खाते के और फ़ॉलोअर्स न हो जाएँ. 
    • यह संख्या प्रत्येक खाते के लिए भिन्न होती है और आपके फ़ॉलोअर्स और फ़ॉलोइंग के अद्वितीय अनुपात के आधार पर इसकी स्वचालित रूप से गणना की जाती है.


क्या कोई अन्य नियम हैं, जो फ़ॉलो करने के व्यवहार पर लागू होते हैं?


हां. X के नियम निश्चित संख्या के ज़्यादा खातों को फ़ॉलो करने पर रोक लगाते हैं और इन नियमों का उल्लंघन करने के परिणामस्वरूप आपके खाते को निलंबित किया जा सकता है. विशेष रूप से, नियम निम्न को निषिद्ध करते हैं:

  • “फ़ॉलो चर्न” – अपनी फ़ॉलोअर संख्या को बढ़ाने के लिए बहुत सारे खातों को फ़ॉलो करना और उसके बाद उन्हें अनफ़ॉलो कर देना;
  • अंधाधुंध फ़ॉलोइंग - स्वचालित साधनों से बहुत कम समय अवधि में बड़ी संख्या में खातों को फ़ॉलो और/या अनफ़ॉलो करना;
  • अन्य खाते के फ़ॉलोअर्स को डुप्लिकेट करना, विशेष तौर पर स्वचालन का उपयोग करके; और 
  • ऐसे तृतीय-पक्ष सेवाओं या ऐप का उपयोग करना या प्रचार करना, जो फ़ॉलोअर्स को जोड़ने का दावा करते हैं.
Twitter अनुपात विवरण

आपको यह संदेश दिखाई दे सकता है, “आप इस समय और लोगों को फ़ॉलो नहीं कर सकते हैं”. आपको निम्न में से किसी एक कारण से यह संदेश दिखाई देगा:

  • आप दैनिक फ़ॉलो करने की सीमा पर पहुँच गए हैं. आप अगले दिन और खातों को फ़ॉलो कर सकते हैं.
  • आपने बहुत तेज़ी से बहुत सारे खातों को फ़ॉलो किया है. लगभग एक घंटे बार फिर से कोशिश करें.
  • आप फ़ॉलो अनुपात सीमा पर पहुँच गए हैं. आपके खाते के और फ़ॉलोअर्स हो जाने के बाद, आप दोबारा कोशिश कर सकते हैं या नए खातों को फ़ॉलो करने के लिए आप कुछ खातों को अनफ़ॉलो कर सकते हैं.
  • आपका खाता लॉक या सीमित किया गया है. हम ऐसे खाते को लॉक कर सकते हैं, जिसके साथ छेड़छाड़ की गई हो या जो X के नियमों या सेवा की शर्तों का उल्लंघन करता हो या जिसका बहुत ज़्यादा फ़ॉलो करने का व्यवहार हो. लॉक स्थिति वाले खाते फ़ॉलोइंग सहित सीमित कार्रवाई कर सकते हैं.  लॉक और सीमित किए गए खातों के बारे में और अधिक पढ़ें.


अतिरिक्त संसाधन
 

 हमारे स्वचालन नियमों और सर्वोत्तम व्यवहारों (डेवलपर के लिए) और हमारे फ़ॉलोइंग संबंधी सामान्य प्रश्न के बारे में अधिक जानें.

इस लेख को शेयर करें