ट्वीट में अपना स्थान कैसे जोड़ें
ध्यान दें: इस सुविधा को सक्षम करने से Twitter आपके ट्वीट के भाग के रूप में उस स्थान को दिखा सकता है, जहाँ से आप ट्वीट कर रहे हैं.
आप Android के लिए Twitter, iOS के लिए Twitter, twitter.com या अन्य मोबाइल ऐप का इस्तेमाल करके अपने ट्वीट्स में स्थान जोड़ने का विकल्प चुन सकते हैं. उदाहरण के लिए: अपने ट्वीट में अतिरिक्त स्थान संदर्भ देने के लिए, आप “SoMa, San Francisco" जैसा एक सामान्य स्थान लेबल जोड़ सकते हैं. स्थान चुनें में, iOS के लिए Twitter और Android के लिए Twitter पर, आप अपने ट्वीट को विशिष्ट व्यवसाय, लैंडमार्क या दिलचस्प स्थान के नाम से लेबल भी कर सकते हैं. ये स्थान Foursquare और Yelp द्वारा दिए जाते हैं.
अगर आप Android के लिए Twitter या iOS के लिए Twitter का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो ट्वीट में आपका सटीक स्थान (यानी, वे GPS निर्देशांक जहाँ से आपने ट्वीट किया) भी शामिल हो सकता है, जिसे आपके चुने गए स्थान लेबल के साथ-साथ Twitter API के ज़रिए खोजा जा सकता है. अधिक जानकारी के लिए, नीचे देखें.
ध्यान दें: यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि Twitter पर स्थान जानकारी को मिटाना यह गारंटी नहीं देता है कि जानकारी तीसरे पक्ष के ऐप या बाहरी खोज परिणामों में मौजूद डेटा की सभी कॉपियों से हटा दी जाएगी. इसके अलावा, यह सेटिंग सीधे संदेश के ज़रिए शेयर किए गए स्थानों को नहीं हटाएगी.
कुछ क्षेत्रों में, आपके पास अपने ट्वीट को विशिष्ट व्यवसाय, लैंडमार्क या दिलचस्प स्थान से लेबल करने का विकल्प होता है. ये स्थान Foursquare और Yelp से लिए जाते हैं. अगर आपको Foursquare द्वारा दिए गए स्थान से संबंधित कोई समस्या दिखाई देती है, तो आप उसकी रिपोर्ट Foursquare के सहायता केंद्र के ज़रिए कर सकते हैं. अगर आपको लगता है कि कोई विशिष्ट ट्वीट अपमानजनक है, तो कृपया यहाँ दिए गए निर्देशों का पालन करके Twitter को उसकी रिपोर्ट करें.