लोगों के लिए छवियों को पहुँच योग्य कैसे बनाएँ
जब आप iOS या Android के लिए Twitter ऐप का इस्तेमाल करके या twitter.com पर फ़ोटो ट्वीट करते हैं, तो आपके पास छवियों का विवरण लिखने का विकल्प होता है, ताकि दृष्टिबाधित लोग भी सामग्री तक पहुँच सकें.
इस लेख में छवि विवरण लिखें सेटिंग को सक्षम करने का तरीका बताया गया है और निम्न का इस्तेमाल करके छवि विवरण लिखने के निर्देश दिए गए हैं:
twitter.com पर Mac के लिए वॉयसओवर का इस्तेमाल करना
twitter.com पर छवि विवरण लिखने को कैसे सक्षम करें
- तेजी से “g” कुंजी और उसके बाद “s” कुंजी को दबाकर सेटिंग्स और गोपनीयता पर जाएँ.
- वेब रोटर को खोलने के लिए, “नियंत्रण + विकल्प + u” कुंजियों को एक साथ दबाएँ.
- वेब रोटर में लिंक चुनने के लिए, दायाँ तीर कुंजी को दबाएँ.
- आइटम पहुँचयोग्यता को खोजने के लिए, नीचे तीर कुंजी का इस्तेमाल करें और “enter” कुंजी दबाएँ.
- पहुँचयोग्यता सेटिंग्स पर जाने के लिए “enter” दबाएँ.
- वेब रोटर को खोलने के लिए, “नियंत्रण + विकल्प + u” कुंजियों को एक साथ दबाएँ.
- वेब रोटर में प्रपत्र नियंत्रण चुनने के लिए, दायाँ तीर कुंजी को दबाएँ.
- छवि विवरण लिखें को खोजने के लिए, नीचे तीर कुंजी का इस्तेमाल करें और “enter” कुंजी दबाएँ.
- सेटिंग को चालू या बंद करने के लिए, spacebar का इस्तेमाल करें.
- वेब रोटर को खोलने के लिए, “नियंत्रण + विकल्प + u” कुंजियों को दबाएँ.
- परिवर्तन सहेजें को खोजने के लिए, नीचे तीर कुंजी का इस्तेमाल करें और “enter” कुंजी दबाएँ.
twitter.com पर ट्वीट्स में छवि विवरण कैसे जोड़ें
- कीबोर्ड शॉर्टकट का इस्तेमाल करके (“n” कुंजी दबाएँ), ट्वीट लिखें खोलें.
- फ़ोटो और वीडियो जोड़ें बटन पर जाने के लिए “tab” कुंजी का इस्तेमाल करें और “enter” दबाएँ.
- जोड़े जाने वाली छवि चुनने के लिए फ़ाइल सिस्टम संवाद का इस्तेमाल करें.
- कंपोज़र में, “tab” कुंजी का इस्तेमाल करके वह छवि खोजें, जो आपने जोड़ी है. छवि उस क्रम के आधार पर लेबल की जाएगी, जिस क्रम में वह जोड़ी गई थी (उदाहरण "छवि 1")
- विवरणात्मक पाठ डालने के लिए, छवि पर फ़ोकस किए हुए “enter” कुंजी को दबाकर थंबनेल पूर्वावलोकन संवाद खोलें.
- छवि का विवरण लिखें. (420 वर्णों की सीमा है.)
- “tab” कुंजी को दबाकर लागू करें बटन खोजें और “enter” दबाएँ या “command” कुंजी को दबाए रखते हुए बस “enter” कुंजी दबाएँ.
- ट्वीट पोस्ट करने से पहले विवरण को संपादित करने के लिए, थंबनेल पूर्वावलोकन फिर से खोलें.
twitter.com पर Windows के लिए JAWS स्क्रीन रीडर का इस्तेमाल करना
twitter.com पर छवि विवरण लिखने को कैसे सक्षम करें
- JAWS के वर्चुअल नेविगेशन को अस्थायी रूप से बायपास करने के लिए "insert" और "3" कुंजियों को एक साथ दबाएँ.
- जब आपको आगे बढ़ने के लिए Enter कुंजी सुनाई दे, तो कीबोर्ड शॉर्टकट का इस्तेमाल करके सेटिंग्स पर जाएँ (तेजी से “g” कुंजी और उसके बाद “s” कुंजी को दबाएँ).
- पृष्ठ के लिए लिंक की सूची खोलने के लिए, “insert” और “F7” कुंजियाँ दबाएँ.
- आइटम पहुँचयोग्यता को खोजने के लिए, नीचे तीर कुंजी का इस्तेमाल करें और “enter” कुंजी दबाएँ.
- आइटम छवि विवरण लिखें को खोजने के लिए, “f” कुंजी दबाएँ.
- सेटिंग को चालू या बंद करने के लिए, spacebar का इस्तेमाल करें.
- परिवर्तन सहेजें बटन को खोजने के लिए, “f” कुंजी दबाएँ और “enter” कुंजी दबाएँ.
twitter.com पर ट्वीट्स में छवि विवरण कैसे जोड़ें
- JAWS के वर्चुअल नेविगेशन को अस्थायी रूप से बायपास करने के लिए "insert" और "3" कुंजियों को एक साथ दबाएँ.
- कीबोर्ड शॉर्टकट का इस्तेमाल करके (“n” कुंजी दबाएँ), ट्वीट लिखें खोलें.
- फ़ोटो और वीडियो जोड़ें बटन पर जाने के लिए “tab” कुंजी का इस्तेमाल करें और “enter” दबाएँ.
- जोड़े जाने वाली छवि चुनने के लिए फ़ाइल सिस्टम संवाद का इस्तेमाल करें.
- कंपोज़र में, “tab” कुंजी का इस्तेमाल करके वह छवि खोजें, जो आपने जोड़ी है. छवि उस क्रम के आधार पर लेबल की जाएगी, जिस क्रम में वह जोड़ी गई थी (उदाहरण "छवि 1").
- विवरणात्मक पाठ डालने के लिए, छवि पर फ़ोकस किए हुए “enter” कुंजी को दबाकर थंबनेल पूर्वावलोकन संवाद खोलें.
- छवि का विवरण लिखें. (420 वर्णों की सीमा है.)
- “tab” कुंजी को दबाकर लागू करें बटन खोजें और “enter” दबाएँ या “control” कुंजी को दबाए रखते हुए बस “enter” कुंजी दबाएँ.
- ट्वीट पोस्ट करने से पहले विवरण को संपादित करने के लिए, थंबनेल पूर्वावलोकन फिर से खोलें.
twitter.com पर Windows के लिए NVDA स्क्रीन रीडर का इस्तेमाल करना
twitter.com पर छवि विवरण लिखने को कैसे सक्षम करें
- प्रपत्र मोड चालू करने के लिए, “insert” और “space” कुंजियाँ एक साथ दबाएँ.
- तेजी से “g” कुंजी और उसके बाद “s” कुंजी को दबाकर सेटिंग्स और गोपनीयता पर जाएँ.
- प्रपत्र मोड बंद करने के लिए, “insert” और “space” कुंजियाँ एक साथ दबाएँ.
- पृष्ठ के लिए लिंक की सूची खोलने के लिए, “insert” और “F7” कुंजियाँ एक साथ दबाएँ.
- आइटम पहुँचयोग्यता को खोजने के लिए, नीचे तीर कुंजी का इस्तेमाल करें और “enter” कुंजी दबाएँ.
- आइटम छवि विवरण लिखें को खोजने के लिए, “f” कुंजी दबाएँ.
- सेटिंग को चालू या बंद करने के लिए, “spacebar” का इस्तेमाल करें.
- परिवर्तन सहेजें बटन को खोजने के लिए, “f” कुंजी दबाएँ और “enter” कुंजी दबाएँ.
twitter.com पर ट्वीट्स में छवि विवरण कैसे जोड़ें
- प्रपत्र मोड चालू करने के लिए, “insert” और space कुंजियाँ एक साथ दबाएँ.
- कीबोर्ड शॉर्टकट का इस्तेमाल करके (n कुंजी दबाएँ), ट्वीट लिखें खोलें.
- फ़ोटो और वीडियो जोड़ें बटन पर जाने के लिए “tab” कुंजी का इस्तेमाल करें और “enter” दबाएँ.
- जोड़े जाने वाली छवि चुनने के लिए फ़ाइल सिस्टम संवाद का इस्तेमाल करें.
- कंपोज़र में, “tab” कुंजी का इस्तेमाल करके वह छवि खोजें, जो आपने जोड़ी है. छवि उस क्रम के आधार पर लेबल की जाएगी, जिस क्रम में वह जोड़ी गई थी (उदाहरण "छवि 1").
- विवरणात्मक पाठ डालने के लिए, छवि पर फ़ोकस किए हुए “enter” कुंजी को दबाकर थंबनेल पूर्वावलोकन संवाद खोलें.
- छवि का विवरण लिखें. (420 वर्णों की सीमा है.)
- “tab” कुंजी को दबाकर लागू करें बटन खोजें और “enter” दबाएँ या “control” कुंजी को दबाए रखते हुए बस “enter” कुंजी दबाएँ.
- ट्वीट पोस्ट करने से पहले विवरण को संपादित करने के लिए, थंबनेल पूर्वावलोकन फिर से खोलें.
ध्यान दें: पोस्ट करने के बाद, छवि पर लागू विवरण दिखाई नहीं देगा, लेकिन दृष्टिबाधित लोग अपनी सहायक तकनीक (उदाहरण, स्क्रीन रीडर और ब्रेल डिस्प्ले) के ज़रिए विवरण तक पहुंच पाएंगे.