लॉगिन सत्यापन का उपयोग कैसे करें
लॉगिन सत्यापन आपके Twitter खाते के लिए सुरक्षा की एक अतिरिक्त परत है. लॉगिन करने के लिए केवल पासवर्ड डालने के बजाय, आप एक कोड भी डालेंगे जो आपके मोबाइल फ़ोन पर भेजा जाएगा. यह सत्यापन यह सुनिश्चित करने में मदद करता है कि आप, और केवल आप ही अपने खाते तक पहुँच सकते हैं.
इस फ़ीचर को सक्षम करने के बाद, आपको अपने खाते में लॉगिन करने के लिए अपने पासवर्ड और अपने मोबाइल फ़ोन या सुरक्षा कुंजी (twitter.com के माध्यम से) दोनों की आवश्यकता होगी. जब आप twitter.com, iOS के लिए Twitter, Android के लिए Twitter या mobile.twitter.com पर लॉगिन करते हैं, तो आपको डालने के लिए छह अंकों का लॉगिन कोड मिलेगा. डिफ़ॉल्ट रूप से, यह SMS पाठ संदेश के माध्यम से भेजा जाएगा (समर्थित कैरियर की हमारी सूची देखें), या सत्यापन के लिए आप किसी तीसरे पक्ष के ऐप या एक सुरक्षा कुंजी का उपयोग कर सकते हैं (नीचे इसके बारे में जानकारी देखें).
ध्यान दें: लॉगिन सत्यापन सेट करने के लिए, आपके Twitter खाते से एक फ़ोन नंबर जुड़ा होना चाहिए. यह आवश्यकता खाता पुनर्प्राप्ति के लिए है. अगर आप ऐसे कई खातों का प्रबंधन करते हैं जो एक ही फ़ोन नंबर का उपयोग करते हैं, तो प्रत्येक खाते के लिए लॉगिन सत्यापन के लिए उस नंबर का उपयोग किया जा सकता है. अतिरिक्त सुरक्षा के लिए, हम सलाह देते हैं कि आप अपने सभी खातों के लिए लॉगिन सत्यापन को सक्षम करें.
महत्वपूर्ण: लॉगिन सत्यापन सक्षम करने से पहले, आपको ये काम करने होंगे:
अस्थायी पासवर्ड
वेब पर अपने खाते के लिए लॉगिन सत्यापन सक्षम करने के बाद, आपको ऐसे दूसरे डिवाइस या ऐप्लिकेशन पर Twitter पर लॉगिन करने के लिए, जिनके लिए आपको अपना Twitter पासवर्ड देना होता है, एक अस्थायी पासवर्ड का उपयोग करना होगा; आप आमतौर पर उपयोग होने वाले अपने उपयोगकर्ता नाम और पासवर्ड से लॉगिन नहीं कर पाएंगे. उदाहरण के लिए, अगर आपने वेब पर अपनी खाता सेटिंग्स में लॉगिन सत्यापन सक्षम किया है, और Android के लिए Twitter ऐप पर लॉगिन करना चाहते हैं, तो आपको ऐसा करने के लिए एक अस्थायी पासवर्ड का उपयोग करना होगा.
अगर हमें पता चलता है कि आपको लॉगिन करने के लिए एक अस्थायी पासवर्ड की ज़रूरत है, तो हम आपके फ़ोन पर SMS के ज़रिए उसे भेज देंगे. वैकल्पिक रूप से, आप अपना स्वयं का अस्थायी पासवर्ड जेनरेट कर सकते हैं.
twitter.com पर अस्थायी पासवर्ड कैसे जेनरेट करें
- twitter.com पर, अपनी खाता सेटिंग्स की खाता टैब पर जाएं.
- ऐप पासवर्ड जेनरेट करें बटन पर क्लिक करें.
- अपना मौजूदा खाता पासवर्ड डालें और सबमिट करें पर फिर से क्लिक करें.
- आप अस्थायी पासवर्ड पर क्लिक कर सकते हैं और यह स्वचालित रूप से आपके लिए इसे कॉपी कर देगा.
- जब आपसे किसी दूसरे डिवाइस या ऐप्लिकेशन में लॉगिन करने के लिए कहा जाए, तो अपना उपयोगकर्ता नाम डालें और आपको दिए गए अस्थायी पासवर्ड का उपयोग करें.
ध्यान दें: अस्थायी पासवर्ड एक घंटे के बाद काम नहीं करेंगे. iOS के लिए Twitter या Android के लिए Twitter या mobile.twitter.com पर लॉगिन करने के लिए आपको एक अस्थायी पासवर्ड की ज़रूरत नहीं है.